• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

AK-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया, जवाब दे सरकार: तेजस्वी यादव

Who gave the order to fire with AK-47s? The government should answer: Tejashwi Yadav - Patna News in Hindi

पटना । राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि छात्रों पर गोली चलाने के मामले में सरकार को स्पष्ट करना होगा कि एके-47 से फायरिंग का आदेश किसने दिया था। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे, पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 19 अगस्त को राजभवन मार्च किया जाएगा। पटना में प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि कई दिनों से सरकार और प्रशासन से पूछा जा रहा है कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसके कहने पर दिया गया, लेकिन मुख्यमंत्री और बड़े अधिकारियों की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने दावा किया कि पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलनों में कई जगह छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग हुई तथा सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि सीवान के तीन छात्रों को गोली लगी थी और वे उनसे मुलाकात कर चुके हैं। उनका आरोप है कि पुलिस ने बेवजह फायरिंग की। उन्होंने कहा कि संसद में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने गोली नहीं चलाए जाने की बात कही थी, जबकि सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार के हलफनामे में फायरिंग की बात सामने आई है। तेजस्वी ने इसे लेकर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के अधीन है, लेकिन न तो मुख्यमंत्री और न ही गृह मंत्री सम्राट चौधरी घायल छात्रों से मिलने गए। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि एक सिपाही को निलंबित कर मामले को खत्म करने की कोशिश की गई, जबकि एके-47 जैसे हथियार के आवंटन और इस्तेमाल की पूरी कमांड चेन की जांच होनी चाहिए।
तेजस्वी ने कहा कि उनकी मांग है कि फायरिंग की न्यायिक जांच हो, दोषी अधिकारियों को निलंबित किया जाए और यह सार्वजनिक किया जाए कि कितने राउंड गोलियां चलीं तथा कितने कारतूस जारी किए गए थे। उन्होंने पूछा कि भीड़ नियंत्रण के दौरान एके-47 के इस्तेमाल की अनुमति थी या नहीं और संबंधित पुलिस अधीक्षक पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
नेता प्रतिपक्ष ने बिहार में लगातार हो रहे पेपर लीक को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैट्रिक, इंटर, बीपीएससी समेत विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन जिम्मेदारी तय नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और रोजगार के वादे पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि 19 अगस्त का राजभवन मार्च पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण होगा। मार्च राजद कार्यालय से शुरू होकर इनकम टैक्स और बेली रोड होते हुए राजभवन पहुंचेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि मार्च से पहले छात्रों को हिरासत में लिया जा रहा है और पटना कॉलेज के निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष सुदर्शन को भी पुलिस ने उठा लिया है। तेजस्वी ने युवाओं से मार्च में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि बिहार देश का सबसे युवा प्रदेश है और युवाओं को शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया चाहिए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि राजभवन मार्च में शामिल होना सभी के लिए खुला है और जो लोग छात्रों की न्यायसंगत मांगों का समर्थन करते हैं, वे इसमें शामिल हो सकते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Who gave the order to fire with AK-47s? The government should answer: Tejashwi Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tejashwi yadav, ak-47, government, rjd, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved