पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने चर्चित सृजन घोटाले को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश की नैतिकता अब कहां चली गई? राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के प्रमुख ने नीतीश पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, ‘‘सृजन बिहार का व्यापमं है। नीतीश कुमार की अंतरात्मा क्यों चुप है? आज उनकी नैतिकता कहां है?’’ ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लालू ने ट्विटर पर सृजन महिला विकास समिति स्वयंसेवी संस्था की संस्थापिका मनोरमा देवी की नीतीश कुमार के साथ वाली दो तस्वीरें पोस्ट कीं। ये तस्वीरें एक सम्मान समारोह की हैं। तस्वीरों के नीचे उन्होंने लिखा, ‘‘सृजन संस्थापिका मनोरमा देवी, नीतीश कुमार की काफी करीबी रही हैं। नीतीश ने उनकी प्रशंसा करने के साथ ही हमेशा उन्हें प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया है।
PM मोदी ने वाराणसी में कोविड टीकाकरण अभियान के लाभार्थियों के साथ संवाद किया, देखें तस्वीरें
कृषि कानून LIVE : विज्ञान भवन में किसान और सरकार की 11वें दौर की वार्ता शुरू, देखें तस्वीरें
डेटा हार्वेस्टिंग : सीबीआई ने कैम्ब्रिज एनालिटिका और यूके की एक कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया
Daily Horoscope