• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में एनडीए से पहले के और आज के शासनकाल को देखेंगे, तभी सही मूल्यांकन होगा: अर्जुन मुंडा ‎

We will see the NDA reign before and todays reign in Bihar, only then will there be a correct evaluation: Arjun Munda ‎ - Patna News in Hindi

पटना । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव तो चुनाव ही होता है। सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी बात रखेंगे। लेकिन एनडीए पूर्ण रूप से जीत के लिए आश्वस्त है। ‎पटना पहुंचे भाजपा के नेता अर्जुन मुंडा ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार बुद्ध की भूमि रही है। यहां से दुनिया को बहुत कुछ समझने का मौका मिलता रहा है। लेकिन बिहार में एनडीए के पहले के शासनकाल और आज के शासनकाल को देखा जाएगा, तभी सही मूल्यांकन हो सकेगा। ‎ ‎उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बुद्ध के बिहार को पूरे विश्व के अंदर अपनी पुरातन संस्कृति को जोड़कर फिर से नया संदेश दिया है। एनडीए सरकार ने अपने कार्यों और गवर्नेंस के माध्यम से यहां के लोगों के लिए सभी स्तरों पर काम करके दिखाया है। शासन के माध्यम से जनता के बीच काम कैसे किया जाए, यह दिखाया है। ‎ ‎
उन्होंने कहा कि जनता भी एनडीए को लेकर आश्वस्त है कि एनडीए को फिर से लाकर बिहार को और प्रगति कैसे मिले, यह सुनिश्चित करेगी। ‎उपराष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन के विजयी होने को लेकर उन्होंने कहा कि एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उपराष्ट्रपति का चुनाव जीता। ‎ ‎उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव जीते राधाकृष्णन को बहुत शालीन और सौम्य बताते हुए कहा कि उनमें विधायी कार्यों की अच्छी समझ है। उनके चुने जाने से देश के संसद में राज्यसभा को बहुत लाभ मिलेगा। ‎ ‎
उन्होंने कहा, "देश को एक अच्छा उपराष्ट्रपति मिला है। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से इसलिए जानता हूं, क्योंकि वे झारखंड के राज्यपाल भी रह चुके हैं। राज्यपाल रहते हुए उनके बहुत सारे विचारों को बहुत अच्छे ढंग से समझने का मौका मिला है। मैं उन्हें और प्रधानमंत्री सहित एनडीए को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।" ‎
‎--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-We will see the NDA reign before and todays reign in Bihar, only then will there be a correct evaluation: Arjun Munda ‎
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arjun munda ‎, nda, bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved