• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हमने जनता दल के साथ गठबंधन किया और NDA का हिस्सा है, सीट बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई : मांझी

We formed an alliance with Janata Dal, there was no discussion on seat sharing: Jitan Ram Manjhi - Patna News in Hindi

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी अब जनता दल (युनाइटेड) के सहयोगी के रूप में काम करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में है, इस कारण 'हम' भी राजग के साथ है। पटना में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पहले इसकी घोषणा तीन सितंबर को करनी थी, लेकिन शुभ कार्य जल्द हो जाए तो वही अच्छा होता है, यही कारण है कि उन्होंने यह आज ही कहना उचित समझा। उन्होंने कहा, इससे पहले वे महागठबंधन में थे, लेकिन कई बार कहने के बाद भी वहां समन्वय समिति नहीं बनी। इसके लिए राजद को भी तीन-चार महीने का समय दिया और कांग्रेस को भी दो से तीन महीने का समय दिया। इसके बावजूद समन्वय समिति नहीं बन सकी। यही कारण है कि मैंने महागठबंधन छोड़ने का फैसला ले लिया। जदयू के साथ गठबंधन के लिए शर्त के संबंध में पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी कोई शर्त नहीं है, सीट लेने को लेकर कोई बात नहीं हुई है। विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बाद में बातचीत होगी। उन्होंने 'हम' पार्टी के विलय से भी इंकार करते हुए कहा, अब हम नीतीश के सहयोगी के तौर पर काम करेंगे। हम राजग के पार्टनर जरूर हैं, लेकिन जदयू से मेरी नजदीकियां ज्यादा हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले हम के प्रवक्ता दानिष रिजवान ने कहा था कि "तीन सितंबर को हिंदुस्तान अवाम मोर्चा राजग का हिस्सा बनेगी, इसकी घोषणा जीतन राम मांझी खुद करेंगे।
उन्होंने कहा, विकास के लिए हम राजग का हिस्सा बनने जा रहे हैं। सीट हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं रहा है। हम विकास के मुद्दे पर राजग के साथ जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-We formed an alliance with Janata Dal, there was no discussion on seat sharing: Jitan Ram Manjhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jitan ram manjhi, part of janata dal alliance, nda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved