• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

'जल-जीवन-हरियाली' योजना सरकारी खजाना लूटने का नया अध्याय : तेजस्वी यादव

पटना। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना 'जल-जीवन-हरियाली' को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पर जोरदार सियासी हमला बोला। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश ने चुनावी वर्ष में बिहार का खजाना लूटने के लिए एक नया काला अध्याय शुरू किया है। तेजस्वी ने गुरुवार को सोशल मीडिया नेटवर्किं ग साइट (फेसबुक) के अपने वाल पर लिखा है, "जल-जीवन-हरियाली के नाम पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी वर्ष में बिहार का खजाना लूटने का एक नया काला अध्याय शुरू किया है। इस योजना का कुल बजट 24500 करोड़ रुपये का है। तथाकथित योजना के पीछे नीतीश जी की योजना है कि कैसे चुनावी वर्ष में यह पूरा का पूरा बजट जदयू व भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं की जेबों में भरा जाए। इस योजना में सरकार की सक्रियता बस जन के धन को अपने भ्रष्ट मन के अनुसार बंदरबांट करने में है।" नीतीश इन दिनों जल-जीव-हरियाली यात्रा पर हैं। इस क्रम में वे राज्य के विभिन्न जिलों में इस योजना से जुड़े कार्यो को सरजमीं पर देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Water-life-greenery scheme new chapter of looting government treasury: Tejashwi Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tejashwi yadav, chief minister nitish kumar, political attack, rashtriya janata dal, patna, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved