• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिहार: चौथे चरण के मतदान में इन दिग्गजों पर देशभर की नजर,यहां देखें

पटना। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए बिहार में पांच सीटों पर मतदान आज सुबह सात बजे से जारी हैं। चौथे चरण में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से पांच- दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

इन क्षेत्रों में मतदान के दौरान 87.92 लाख से ज्यादा मतदाताओं के लिए 8,834 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन क्षेत्रों से कुल 66 प्रत्याशी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।

दरभंगा में मुख्य मुकाबला राष्टीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोपालजी ठाकुर के बीच है जबकि उजियारपुर में मुकाबला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बीच है।

इसी तरह समस्तीपुर में लोजपा के रामचंद्र पासवान के सामने कांग्रेस के अशोक राम हैं तथा मुंगेर में जनता दल - यूनाइटेड (जद-यू) नेता और बिहार के मंत्री ललन सिंह का मुकाबला कांग्रेस के नीलम देवी से हो रहा है। बेगूसराय में भाजपा के नेता गिरिराज सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कन्हैया कुमार और राजद के तनवीर हसन के बीच कांटे का मुकाबला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Voting on five seats in Bihar fourth phase of Lok Sabha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national janata dal, abdul bari siddiqui, bharatiya janata party, gopalji thakur, nityanand rai, national loksamata party president upendra kushwaha, ljp ram chandra paswan, bihar minister lalan singh, giriraj singh, kanhaiya kumar, tanveer hassan, general election 2019, lok sabha chunav 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved