• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, आय से 88 प्रतिशत अधिक संपत्ति का आरोप

Vigilance Bureau Raids Executive Engineers Premises in Bihar; Accused of Possessing Assets 88 Beyond Known Income - Patna News in Hindi

पटना। बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गुरुवार को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह के पटना, कटिहार और सारण स्थित तीन ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 5.70 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण, जमीन के दस्तावेज और बैंक, शेयर तथा एलआईसी में निवेश से संबंधित कागजात बरामद किए गए हैं। बरामद आभूषणों का मूल्यांकन किया जा रहा है, जबकि अन्य दस्तावेजों की जांच जारी है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ निगरानी थाना कांड संख्या 121/26, दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर 1 करोड़ 10 लाख 96 हजार 883 रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जांच के दौरान आरोपी, उनकी पत्नी श्वेता कुमारी और परिजनों के नाम पर 14 अचल संपत्तियों का पता चला है। इनका कुल मूल्य 1 करोड़ 79 लाख 41 हजार 883 रुपए आंका गया है। इसके अतिरिक्त पांच चल संपत्तियों का मूल्य 16 लाख 55 हजार रुपए बताया गया है। निगरानी ब्यूरो के मुताबिक, सामने आई संपत्तियां उनकी ज्ञात आय से करीब 88 प्रतिशत अधिक हैं।
विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना से प्राप्त तलाशी वारंट के आधार पर ब्यूरो की तीन टीमों ने गुरुवार को एक साथ तीन ठिकानों पर तलाशी शुरू की। इस दौरान सिलीगुड़ी के महंगे व्यावसायिक इलाके में वर्ष 2021 में खरीदी गई जमीन के दस्तावेज भी मिले हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी की पत्नी के नाम पर कुल 92 डिसमिल जमीन की खरीद से संबंधित 10 डीड बरामद हुई हैं।
आरोप है कि इन संपत्तियों को अभियुक्त ने अपने वार्षिक संपत्ति विवरण में नहीं दिखाया था। उस समय वह ग्रामीण कार्य विभाग में सहायक अभियंता के पद पर फारबिसगंज में तैनात थे। इसके अलावा पटना स्थित तीन बेडरूम वाला फ्लैट और कटिहार स्थित पैतृक आवास में दो बेडरूम वाले फ्लैट से संबंधित जानकारी भी सामने आई है। बैंक खातों, शेयर और एलआईसी निवेश के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
चंद्रशेखर सिंह वर्ष 2014 से विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। वह बांका, बायसी और फारबिसगंज में सहायक अभियंता के रूप में तैनात रहे। इसके बाद भागलपुर में गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला, किशनगंज-2 में कार्यपालक अभियंता और जून 2026 से छपरा में गुणवत्ता नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। निगरानी ब्यूरो ने बताया कि मामले में तलाशी और अनुसंधान की कार्रवाई जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vigilance Bureau Raids Executive Engineers Premises in Bihar; Accused of Possessing Assets 88 Beyond Known Income
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar vigilance raid, chandrashekhar singh, disproportionate assets case, bihar corruption, vigilance investigation bureau, rural works department, patna news, katihar news, saran news, illegal assets investigation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved