• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार के गया जी में डॉक्टर की पिटाई का वीडियो वायरल, तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

Video of doctor being beaten up in Gaya, Bihar goes viral, Tejashwi Yadav targets the government - Patna News in Hindi

पटना । बिहार के गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण डॉक्टर को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने बिहार की स्थिति को तालिबान से भी बदतर बता दिया। राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "बिहार में तालिबान से भी बदतर स्थिति है। गया जिले में बलात्कार पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर खून से लथपथ कर दिया।" उन्होंने आगे लिखा कि 20 वर्षों की भ्रष्ट एनडीए सरकार में पुलिस और प्रशासन अपराध रोकने, अपराधियों को पकड़ने, सजा एवं न्याय दिलाने में बिल्कुल असमर्थ है, इसलिए लोग कानून को अपने हाथों में ले रहे हैं। बिहार में अराजक स्थिति है। मुख्यमंत्री अचेत हैं, सरकार नशे में है। अधिकारी और मंत्री खजाना लूटने में मस्त-व्यस्त तथा शासन अस्त-पस्त है।
इधर, गया पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया कि मंगलवार को पेट्रोलिंग के दौरान डायल 112, गुरपा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति के साथ पेड़ में बांधकर मारपीट की जा रही है। इस सूचना पर वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए डायल 112, गुरपा थाना की टीम तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित व्यक्ति (जितेंद्र यादव) को मुक्त कराया गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
बताया गया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज, अंचल निरीक्षक मुफस्सिल, थानाध्यक्ष फतेहपुर एवं थानाध्यक्ष गुरपा थाना को त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया। पुलिस इस मामले में प्रारंभिक जांच के बाद इसे दो महिलाओं के बीच का आपसी जमीनी विवाद बता रही है, जिसमें एक महिला का पक्ष लेने का आरोप इस ग्रामीण डॉक्टर पर लगाया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र यादव को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है तथा उनके बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Video of doctor being beaten up in Gaya, Bihar goes viral, Tejashwi Yadav targets the government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, gaya, tejashwi yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved