• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

NDA से नाता तोड सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा! PM मोदी को लेकर कहा ऐसा

Upendra Kushwaha, in a Cryptic Tweet, Hints at Quitting NDA - Patna News in Hindi

पटना। बिहार की सियासत एक बार फिर गर्मा रही है। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय मंत्री और आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का एनडीए से नाता तोडऩा तय हो गया है। इसको लेकर वे 6 दिसंबर को एलान कर सकते हैं। 6 दिसंबर को मोतिहारी में पार्टी ने खुला अधिवेशन रखा है। दरअसल, सीट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे कुशवाहा ने हाल ही में कहा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2019 में फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाहता हूं, लेकिन अपमान सहकर नही।’ वहीं कुशवाहा ने पीएम नरेंद्र मोदी से 27 नवंबर से 30 नवंबर के बीच मिलने का समय मांगा था। लेकिन अभी तक पीएम मोदी से मुलाकात नहीं हो पाई है। इससे पहले कुशवाहा ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से भी मिलने के लिए वक्त मांगा था लेकिन उनसे भी मुलाकात नहीं हो पाई। गौरतलब है कि सीट बंटवारे को लेकर कुशवाहा नाराज चल रहे हैं। ये नाराजगी साफ तौर पर तब सामने आ गई जब ये एलान हुआ कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके बाद से ही सियासी गलियारे में ये कयास लगाए जानें लगे कि कुशवाहा के खाते में आने वाली सीटों की संख्या कम हो सकती है। कुशवाहा की मांग है कि साल 2014 के मुकाबले उन्हें ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए। कहा ये भी जा रहा है कि जेडीयू और बीजेपी 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। बाकी बचती है छह सीटें। अगर कुशवाहा एनडीए से बाहर होते हैं तो ये देखना होगा कि एलजेपी को पांच सीटें दी जाएंगी या बची छह सीटें उसके खाते में जाती हैं। अभी तक सीटों की संख्या का एलान नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Upendra Kushwaha, in a Cryptic Tweet, Hints at Quitting NDA
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: upendra kushwaha, cryptic tweet, hints at quitting nda, union minister of state upendra kushwaha, rashtriya lok samaj party, rlsp, bjp chief amit shah, bjp, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved