पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज एकबार फिर एनआरसी को देश में आवश्यक बताते हुए इसे पूरे हिंदुस्तान की मांग बताई। बिहार के बेगूसराय के सांसद और भाजपा के 'फायरब्रांड' नेता माने जाने वाले सिंह ने एक ट्वीट किया कि एक देश एक कानून और एक नागरिकता, यही है हिंदुस्तान की पहचान। एनआरसी है हिंदुस्तान की मांग। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री सिंह लगातार एनआरसी के पक्ष में मुखर रहे हैं। सिंह ने कुछ दिन पहले ही ट्वीट किया था कि पश्चिम बंगाल और बिहार में एनआरसी की जरूरत है।
उन्होंने लिखा था कि पश्चिम बंगाल बिहार में एनआरसी की जरूरत, बिहार में एनआरसी की जरूरत, बाहरी लोगों को छोड़ना होगा देश। जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो। अपने संस्कार व संस्कृति को सहेजने की जरूरत।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope