• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अश्विनी चौबे की नसीहत पर भड़कीं राबड़ी देवी, ऐसे दिया जवाब

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को घूंघट में रहने की केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की नसीहत पसंद नहीं आई। राबड़ी ने इस बयान के बहाने केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ही सवाल खड़ा कर दिए। बक्सर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे अश्विनी चौबे ने सीतामढ़ी में पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा, "राबड़ी देवी की क्या कहूं, वह हमारी भाभी हैं। वह घूंघट में ही रहें तो अच्छा है।"

इस बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भड़क गईं और उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा।

राबड़ी ने ट्वीट किया, "चौबे जी, घूंघट वाली महिलाओं से इतनी नफरत और भय क्यों? क्या यही है आपके नरेंद्र मोदीजी का महिला सशक्तिकरण? यही है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ? आप जैसे चौबे, छब्बे और दूबे की पितृसत्ता से सूबे को हमने छुटकारा दिलाया तो उसकी पीड़ा आपके बयान में नजर आ रही है। इतना बेशर्म मत बनिए।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union Minister Ashwini Choubey Tells Rabri Devi To Stay In Her Ghoonghat, RJD Leader Slams It As insult To All Indian Women
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union minister ashwini choubey, rabri devi, rabri devi stay in ghoonghat, rjd leader slams, all indian women, bjp, lok sabha election, lok sabha election 2019, lok sabha poll, general election 2019, lok sabha chunav 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved