• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सेल्फ स्टडी कर कला संकाय में बिहार टॉपर बना तुषार, अब सिविल सर्विसेज पर नजर

Tushar became Bihar topper in arts faculty by self study now eyeing civil services - Patna News in Hindi

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शनिवार को 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। कला संकाय में प्रदेश में सर्वोच्च स्थान लाने वाले छात्र तुषार कुमार की इच्छा सिविल सर्विसेज में जाने की है। 12 वीं की परीक्षा में 96 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले तुषार पटना कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस का छात्र है। उसने कहा कि स्टेट टॉपर बनना किसी भी छात्र का सपना होता है। उसने बताया कि उन्हें स्टेट टॉपर बनने वाली खबर उसके एक दोस्त ने सबसे पहले दी, लेकिन उसे विश्वास नहीं हुआ। जब मैंने खुद परिणाम देखा तो लगा मेहनत सफल हो गई। तुषार ने बताया कि उसने आपाधापी में कभी पढ़ाई नहीं की, 4 घंटे की सेल्फ स्टडी से इस मुकाम को हासिल किया। वह रोज कॉलेज में क्लास करता था और जिस विषय में दुविधा होती थी, यूट्यूब से उसे दूर कर लेता था। भूगोल को पसंदीदा विषय बताते हुए तुषार ने कहा कि कला संकाय का अपना महत्व है। कला संकाय को बोरिंग विषय मानने से इनकार करते हुए उसने कहा कि मुझे तो बहुत दिलचस्पी भी है और मन भी लगता है।
भविष्य की योजना को लेकर उसने कहा कि अब आगे भूगोल से ग्रेजुशन करने के साथ-साथ सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करूंगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शनिवार को 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। इस साल 87.21 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।
इस वर्ष परीक्षा में कुल 12,91,684 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 11,26,439 परीक्षार्थी पास हुए, यानी 87.21 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tushar became Bihar topper in arts faculty by self study now eyeing civil services
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tushar, bihar topper, arts faculty, self study, civil services, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved