• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में नीतीश का नेतृत्व जिन्हें स्वीकार, वही रहेंगे राजग का हिस्सा : संजय जायसवाल

Those who accept Nitish leadership in Bihar will remain part of NDA: Sanjay Jaiswal - Patna News in Hindi

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मंगलवार को स्पष्ट कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का नेतृत्व स्वीकार करने वाले ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा रहेंगे। यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ही बिहार राजग के नेता हैं और गठबंधन में सारी चीजें नीतीश के नेतृत्व में हो रही हैं। उन्होंने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा भी बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रही है। जायसवाल ने कहा, "राजग में वही रहेंगे जो नीतीश जी के नेतृत्व को राज्य में स्वीकार करते हैं।"
माना जा रहा है कि जायसवाल ने यह साफ संदेश लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को दिया है। दरअसल, लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने स्पष्ट कहा है कि उन्हें नीतीश का नेतृत्व स्वीकार नहीं है, हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहने की बात कही थी।
जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए भाजपा सहित राजग के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता पूरी मेहनत कर रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Those who accept Nitish leadership in Bihar will remain part of NDA: Sanjay Jaiswal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sanjay jaiswal, accept nitish leadership, bihar, part of nda, patna news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved