• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालू प्रसाद के परिवार की जमींदारी इस चुनाव में समाप्त हो जाएगी : विजय सिन्हा

The zamindari of Lalu Prasad family will end in this election: Vijay Sinha - Patna News in Hindi

पटना । बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को दावा करते हुए कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार की जमींदारी इस चुनाव में समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का एक भी सदस्य इस चुनाव में जीतने नहीं जा रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो गया है। इसके बाद राजद के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की 400 पार वाली फिल्म पहले ही दिन सुपर फ्लॉप हो गई है।
इस बयान के बाद भाजपा के नेता विजय सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव क्या कहेंगे, क्या कभी वो अपने बारे में लिखेंगे कि वह फ्लॉप हो गए हैं।
उन्होंने कहा, "उनकी पारिवारिक जमींदारी समाप्त हो जाएगी इस बार के चुनाव में, उनके परिवार का एक भी सदस्य चुनाव नहीं जीतेगा और उन लोगों का खाता भी नहीं खुलेगा।"
उन्होंने आगे कहा कि बिहार को लूटने वाले, बिहार को बर्बाद करने वाले अब दिल्ली में जाकर देश को लूटने का काम करेंगे।
राहुल गांधी के कटिहार आगमन को लेकर सिन्हा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी जब अपना ही क्षेत्र छोड़कर भाग जाते हैं तो दूसरे के क्षेत्र में आकर कितना वोट दिला सकते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The zamindari of Lalu Prasad family will end in this election: Vijay Sinha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalu prasad, vijay sinha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved