• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जो नतीजा बिहार में हुआ, वही देश में होगा : तेजस्वी यादव

The result that happened in Bihar, will happen in the country: Tejashwi Yadav - Patna News in Hindi

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर की घटना पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये सभी लोग डरे और घबराए हुए हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जो नतीजा बिहार में हुआ वही पूरे देश में होगा। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री ने जो भाषण दिया, उससे लोगों को घोर निराशा हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों को आशा थी कि प्रधानमंत्री सही बात करेंगे, लेकिन वे विपक्ष पर ही निशाना साधते रहे। उन्होंने देशहित की, मणिपुर को लेकर जो बोलना चाहिए था, वे नहीं बोल पाए।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जिस तरह गठबंधन हो रहा है, विपक्षी एकता हुई है, उससे ये लोग डरे हुए हैं, घबराए हुए हैं। इन लोगो का बॉडी लैंग्वेज भी बदला हुआ है।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो बिहार में हुआ है वह पूरे देश में होगा। प्रधानमंत्री के 2028 की बात करने पर तेजस्वी ने कहा कि इन लोगों की भ्रम में रहने दीजिए। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The result that happened in Bihar, will happen in the country: Tejashwi Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tejashwi yadav, bihar, patna, bjp, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved