पटना । आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार में मौजूदा सरकार चोर दरवाज़े से सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि यह गिरी हुई सरकार है। गिरी हुई सरकार का अब गिरना तय है। इस सरकार से बिहार की जनता परेशान हैं और उम्मीद लगाए बैठी है कि यह सरकार जल्दी गिर जाए । ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह
शनिवार को अपने समर्थकों के साथ राजद में शामिल हो गए। सिंह को राजद की
सदस्यता दिलाते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश
कुमार की गिरी हुई सरकार का गिरना तय है।
तेजस्वी ने पूर्व विधायक महेश्वर सिंह का राजद में स्वागत करते हुए उन्हें
अनुभवी नेता बताया। उन्होंने कहा कि इनके आने से राजद और मजबूत होगा।
तेजस्वी
ने कहा कि नीतीश सरकार नौजवानों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि
आज रिश्वत के बिना कोई काम नहीं हो रहा है। अफसरशाही इतना बढ़ गई है कि
मंत्री को भी इसके खिलाफ आवाज उठानी पड़ रही है।
उन्होंने कहा,
"बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के सहारे सरकार चल रही है। भ्रष्ट अधिकारी,
मंत्री और विधायक पर हावी हैं। समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने जो
कुछ भी कहा है, वह बिलकुल सही है। मंत्री ने जो आरोप लगाए उसके छींटे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली पर भी पड़े हैं।"
तेजस्वी ने
बिहार में तबादले के नाम पर कमाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब से
नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं, तभी से यह धंधा चल रहा है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope