पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों जहां विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा कर रहे हैं तो वहीं अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ‘न्याय यात्रा’ निकालने जा रहा हैं। तेजस्वी इस यात्रा की शुरुआत नौ फरवरी से पूर्णिया से करेंगे। तेजस्वी ने इस यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि इस यात्रा के दौरान हम पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ हो रहे अन्याय को जनता के बीच रखेंगे। उन्होंने कहा कि लालू के साथ अन्याय हुआ है और यह सभी जानते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जाकर हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए जनादेश के अपमान के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार और केंद्र में एक ही गठबंधन सरकार है जिसे ‘डबल इंजन’ की सरकार का नाम दिया गया है लेकिन वास्तविकता यह है कि बिहार में कोई काम नहीं हो रहा है। विकास ठप्प है। लोगों के बीच जाकर यह भी बताया जाएगा।
तेजस्वी ने कहा कि पहले भी ‘जनादेश अपमान यात्रा’ के दौरान हम लोगों के बीच गए थे और लोगों का हमें अपार स्नेह मिला था। ऐसे में हम फिर से यात्रा के दौरान पूरे बिहार के लोगों से मिलेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों विकास कार्यों को देखने के लिए समीक्षा यात्रा पर हैं। नीतीश चरणवार राज्य के सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों को देख रहे हैं तथा विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि नीतीश की इस यात्रा का जवाब तेजस्वी अपनी ‘न्याय यात्रा’ से देंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग की सुरक्षा का आदेश दिया, मुस्लिमों के प्रवेश पर लगी रोक हटाई
झारखंड की खदानों से निकाली जाने वाली मिथेन गैस देश भर की रसोइयों में पहुंचेगी, जल्द शुरू होगा उत्पादन
पत्नी से मिलना चाहता था ठग सुकेश चंद्रशेखर, दो बार जेल में भूख हड़ताल पर गया, अधिकारी परेशान
Daily Horoscope