• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्यपाल के अभिभाषण पर बोले तेजस्वी यादव, भाषण में हरियाली, लेकिन वास्तविकता कोसों दूर

Tejashwi Yadav on Governors Address: Speech Paints a Rosy Picture, But Reality is Far Different - Patna News in Hindi

पटना। बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। इस बीच विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण को खानापूर्ति मात्र बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कई राज्यपाल आए और चले गए, लेकिन वही बोलते हैं, जो सरकार और अधिकारी लिखकर देते हैं। वही वे पढ़ते हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाषण में हरियाली दिखती है, लेकिन वास्तविकता इससे अलग है। तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में लगातार गंभीर अपराध हो रहे हैं। प्रतिदिन रेप, मर्डर, किडनैपिंग और गोलीबारी जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रखंड से लेकर थाना तक कोई काम बिना पैसे के लोगों के नहीं हो रहे हैं।
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि अगर बिहार में इतना विकास हो ही रहा है तो सभी मामलों में यह प्रदेश फिसड्डी क्यों है? उन्होंने कहा कि बिहार केवल अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में अव्वल है। शेष सभी मामलों में पीछे है। उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले हमारे द्वारा घोषित की गई योजनाओं को बिहार सरकार ने लागू किया था।
केंद्रीय बजट से जुड़े सवाल पर तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि सब कुछ पहले वाला ही है। नया सिर्फ यह रहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार में जब चुनाव था तो मिथिला की साड़ी पहनी थी। इस बार तमिलनाडु में चुनाव है, तो वहां की साड़ी पहनी। राजद नेता तेजस्वी यादव सोमवार को व्हीलचेयर के सहारे सदन पहुंचे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tejashwi Yadav on Governors Address: Speech Paints a Rosy Picture, But Reality is Far Different
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar assembly, budget session, governor address, arif mohammad khan, tejashwi yadav, rjd, law and order, crime in bihar, corruption, central budget, nirmala sitharaman, opposition leader, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved