• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘नीतीश महागठबंधन में आएं, तब भी तेजस्वी ही होंगे मुख्यमंत्री पद का चेहरा’

Tejashwi Yadav ideal replacement for Nitish Kumar as Bihar CM, says Jitan Ram Manjhi - Patna News in Hindi

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी करीबी रहे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मंझी ने यहां सोमवार को नीतीश के महागठबंधन में लौटने पर शर्त रख दी है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने दो टूक कहा है कि अगर नीतीश महागठबंधन में लौटते भी हैं, तब भी तेजस्वी यादव ही 2020 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे।

हम प्रमुख मांझी ने कहा, ‘‘अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद त्यागकर महागठबंधन में शामिल हो जाते हैं तो भी मुझे लगता है कि तेजस्वी प्रसाद 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में हमारे महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे।’’ उन्होंने लोकसभा चुनाव में राजग में शमिल जद (यू) के अधिक सीटों की मांग पर कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जद (यू) ने सिर्फ दो सीटें ही जीती थी, ऐसे में अधिक सीटों पर उसका दावा ही नहीं बनता है।

इधर, मांझी ने बिहार की विधि-व्यवस्था को भी लेकर एकबार फिर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में अभी ‘आपातकाल’ से भी बदतर हालत है। उन्होंने कहा कि आज राज्य में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार हो रही है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले कंग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा था कि नीतीश अगर राजग से बाहर आकर महागठबंधन में शामिल होने का प्रस्ताव देते हैं तो इस पर विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tejashwi Yadav ideal replacement for Nitish Kumar as Bihar CM, says Jitan Ram Manjhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tejashwi yadav, nitish kumar, bihar cm, jitan ram manjhi, bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved