• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेजस्वी ने पीएम मोदी से लगाई बिहार के लोगों को बचाने की गुहार

Tejashwi appeals to the Prime Minister to save the people of Bihar - Patna News in Hindi

पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एक वीडियो के जरिए बिहार को कोरोना से बचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। इस वीडियो में कुछ महिला डॉक्टर एक गीत के जरिए आवश्यक सामानों को उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवद्र्घन से प्रार्थना करते हुए वीडियो ट्वीट किया है, "देश को 56 सांसद (50 राजग) देने वाले बिहार का इतना बुरा हाल है कि डॉक्टर्स को वीडियो बनाकर मदद की गुहार करनी पड़ रही है। मैं नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवद्र्घन जी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि डॉक्टरों को जांच-उपचार के उचित उपकरण मुहैया करा कर 12 करोड़ बिहारियों को बचा लीजिए।" यह वीडियो बिहार के किसी एक बड़े सरकारी अस्पताल का बताया जा रहा है, जिसमें कई महिला डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर के अंदर अपने सहकर्मियों के साथ सैनिटाइजर, मास्क और ग्लब्स के लिए गुहार लगा रही हैं। इस वीडियो में डॉक्टरों को कहते सुना जा रहा, "वो गाइनोलजी विभाग में कार्यरत हैं, इस कारण उन्हें सही ढंग का मास्क या फिर सैनिटाइजर मिल पाया है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tejashwi appeals to the Prime Minister to save the people of Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tejashwi yadav, video, bihar, save from corona, plead with prime minister narendra modi, covid-19, coronavirus, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved