• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी को ठुमके लगाने के तेजप्रताप के आदेश ने दिलाई राजद शासनकाल की याद : जदयू

Tej Prataps order to make policeman dance during duty reminds of RJD rule: JDU - Patna News in Hindi

पटना । विधायक तेजप्रताप यादव के ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को ठुमके लगाने के आदेश देने को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने शनिवार को राजद को कठघरे में खड़ा किया। अरविंद निषाद ने कहा कि विधायक तेज प्रताप यादव ने जिस तरह से सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी को ड्यूटी के दौरान ठुमके लगाने का आदेश दिया, वह लालू यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल की याद दिलाता है। जिस प्रकार से तेज प्रताप ने पुलिसकर्मी को निलंबित करने की धमकी दी, वह कहीं से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में जिस प्रकार से होली होती थी, उस होली को याद कराने का काम तेज प्रताप ने किया है। उस समय भी इस प्रकार के तांडव होते थे। विधायक तेज प्रताप का यह अंदाज लालू-राबड़ी के शासन के दिनों को याद दिलाता है।
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि आज हम लोग जिस प्रकार के शासन में हैं, इस दौर में हम लोग इस बात की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि कोई ऐसा कर सकता है। दरअसल, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर जमकर होली खेली। इस दौरान बड़ी संख्या में राजद के कार्यकर्ता और उनके समर्थक पहुंचे थे।
इसी बीच, विधायक तेज प्रताप ने वहां एक पुलिसकर्मी को एक गाने पर ठुमका लगाने को कहा। इसके बाद यह भी कहा कि उनकी बात न मानने पर पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि "बुरा न मानो, होली है"।
अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि बिहार के अधिकांश इलाकों में शनिवार को होली धूमधाम से मनाई जा रही है। हालांकि कुछ इलाकों में शुक्रवार को भी होली मनाई गई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tej Prataps order to make policeman dance during duty reminds of RJD rule: JDU
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rjd, jdu, tej pratap, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved