• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

तेजप्रताप की RSS के खिलाफ पटना में DRSS रथयात्रा, कहा-यह ट्रेलर है...

नई दिल्ली। रविवार को पटना में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव ने कारगिल चौक से लेकर मिलर स्कूल ग्राउंड तक धर्मनिरपेक्ष स्वयंसेवक संघ (डीएसएस) की रथयात्रा निकाली। तेजप्रताप खुद रथ पर सवार थे। इस मौके पर डीएसएस के कार्यकर्ता ब़डी संख्या में रथ के पीछे-पीछे अन्य गाडियों और बाइक पर सवार थे। मिलर स्कूल पहुंच एक सभा में तेज प्रताप ने कहा कि डीएसएस एक धर्मनिरपेक्ष संघ है। इसमें सभी धर्म के लोग दुनियाभर में शांति की स्थापना के संकल्प के साथ जुड रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका संगठन आरएसएस की धार्मिक कट्टरता की जवाब देने के लिए काम करेगा। तेजप्रताप ने कहा कि आरएसएस धार्मिक कट्टरता को बढावा दे रहा है। देश और समाज को बांट रहा है लेकिन हम उसके मंसूबे साकार होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि डीएसएस आरएसएस का मुकाबला करेगा। डीएसएस के लोक संरक्षक के नाते तेजप्रताप ने कहा कि इस संगठन की शाखाएं जल्द ही पूरे बिहार और देश के अन्य हिस्सों में भी खोली जाएंगी। इस मौके पर तेज प्रताप ने राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पर बरसते हुए कहा कि अगर वो हमारे संगठन यानी डीएसएस को ज्वाइन कर लेते हैं तो उन्हें सदबुद्धि आ जाएगी।
याद रहे, सुशील कुमार मोदी ने तेजप्रताप को पहले आरएसएस का प्रशिक्षण लेने की सलाह दी थी। तेजप्रताप ने यह भी कहा कि वो सुशील कुमार मोदी को चाचा समझते हैं और इसी लिहाज से उनकी इज्जत करते हैं लेकिन वो बेवजह हमारे परिवार के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं। तेज प्रताप ने सवालिया लहजे में पूछा, क्या आरएएसएस ने उन्हें यही सिखाया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-tej pratap yadav organises DRSS rathyatra in patna to counter RSS
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tej pratap, yadav, organise, drss, rathyatra, rss, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved