पटना। बिहार विधानसभा में मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को भी सृजन
घोटाले को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। मानूसन सत्र के तीसरे दिन
बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने सरकार पर सृजन घोटाले
में आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के इस्तीफे की
मांग पर अड़ा है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी विपक्षी
सदस्यों से शांत रहने की अपील करते रहे, लेकिन सदन में हंगामा जारी रहा।
इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की आर्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर
दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसके बाद विपक्ष ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव
के नेतृत्व में विधानमंडल परिसर में दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी व बिहार के
दूसरे मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठकर
अपना विरोध दर्ज कराया। तेजस्वी ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री और
उपमुख्यमंत्री के पद पर बने रहते हुए किसी भी एजेंसी से सृजन घोटाले की
निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती है। उन्होंने अब तक सीबीआई द्वारा
इस मामले को हाथ में नहीं लेने पर भी प्रश्न खड़ा किया।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope