• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में विशेष टीम करेगी जांच : विजय सिन्हा

Special team will investigate the case of collapse of bridge under construction in Bihar: Vijay Sinha - Patna News in Hindi

पटना । बिहार के सुपौल जिले में शुक्रवार को निर्माणाधीन पुल के गिरने के मामले की जांच एक विशेष टीम करेगी। बिहार के उप मुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कहा कि हादसे के बाद हमारी बात केंद्र सरकार के मंत्री से भी हुई है और उनके द्वारा जांच के लिए पुल विशेषज्ञों की एक विशेष टीम भेजी गई है। सिन्हा ने कहा कि हमने भी बिहार सरकार की तकनीकी टीम भेजी है, जिससे इस घटना की पूरी तरह से जांच हो सके और पूरी जानकारी निकल कर सामने आये। उन्होंने आगे बताया, "मैं व्यक्तिगत तौर पर भी वहां जाने के लिए इच्छुक था, लेकिन चुनाव आचार संहिता के तहत वहां जाने की अनुमति नहीं मिल पाई।"
मंत्री ने भरोसा देते हुए कहा कि जांच टीमों द्वारा दी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर उसकी समीक्षा की जायेगी और आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
शुक्रवार को सुपौल जिले में कोसी नदी पर बन रहा बकौर पुल का एक बड़ा हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Special team will investigate the case of collapse of bridge under construction in Bihar: Vijay Sinha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, vijay sinha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved