• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में कांग्रेस को झटका, प्रवक्ता विनोद शर्मा ने छोड़ी पार्टी

Shock to Congress in Bihar, spokesperson Vinod Sharma left the party - Patna News in Hindi

पटना । लोकसभा चुनाव के बीच बिहार कांग्रेस को झटका लगा है। पार्टी के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध का एक पत्र पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी भेजा है, जिसमें पार्टी छोड़ने के कई कारण गिनाए हैं। शर्मा ने खड़गे को लिखे पत्र में कहा है, कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा प्रवक्ता एवं सह संयोजक मीडिया भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पद से इस्तीफा देता हूं।" पत्र में उन्होंने आगे कारणों का जिक्र करते हुए लिखा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी ने जंगलराज पार्ट-2 की शुरुआत के लिए राजद के सामने घुटने टेक दिए तथा भारत तेरे सौ-सौ टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाले को दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी बनाया, इनकी मंशा स्पष्ट है।
उन्होंने आगे यह भी लिखा कि कांग्रेस सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ-साथ पूरे देश में खोटे सिक्के और धन कुबेरों आगे बढ़ाना चाहती है। जिससे पार्टी पूरी तरह से समाप्त हो रही है, इस कारण वे पार्टी के प्राथमिक सदस्य सहित सभी सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।
शर्मा पहले बिहार भाजपा के प्रवक्ता थे और कुछ महीने पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shock to Congress in Bihar, spokesperson Vinod Sharma left the party
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, bihar, vinod sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved