• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार: सासाराम में भड़की हिंसा के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक गिरफ्तार

Bihar: Former BJP MLA arrested in connection with violence in Sasaram - Patna News in Hindi

सासाराम। बिहार के रोहतास जिले में रामनवमी पर्व के अवसर पर हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने आरोपी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया है। पूर्व विधायक पर हिंसा भड़काने का आरोप है। रोहतास पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सासाराम शहर में सांप्रदायिक उपद्रव के मामले में पुलिस ने जवाहर प्रसाद और मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ लखानी को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया गया है। इधर, पूर्व विधायक के समर्थकों का आरोप है कि सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन बेवजह भाजपा के लोगों को परेशान कर रही है। समर्थकों ने पूर्व विधायक पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि इस हिंसा से पूर्व विधायक को कोई लेना-देना नहीं है।
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि इस मामले में अदालत से वारंट निर्गत किया गया था। अब तक इस मामले में 63 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो लोगों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। शेष 38 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि रामनवमी पर्व के मौके पर राज्य के कई जिलों में हिंसा भडक गई थी। दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान सासाराम में भी हिंसा भड़क गई थी। प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र में धरा 144 लगा दिया गया था तथा कई दिनों तक इंटरनेट सेवा को बंद रखा गया था।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Former BJP MLA arrested in connection with violence in Sasaram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jawahar prasad, sasaram, bihar, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved