पटना। लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं, लेकिन नेताओं के बिगड़े बोल अब भी जारी है। प्रचार के दौरान संयम खोने वालों की जुबान फिसलना बंद नहीं हुई है। मंगलवार को यहां कुछ इसी तरह की बानगी देखने को मिली। दरअसल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के नेता और पूर्व में नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोगी रहे उपेंद्र कुशवाहा ने यह विवादित बयान दिया है। उन्होंने हथियार उठाने की बात कही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि वोट की रक्षा के लिए जरूरत पड़े तो हथियार भी उठाना चाहिए। आज जो रिजल्ट लूट की घटना करने की कोशिश हो रही है तो इसको रोकने के लिए हथियार भी उठाना हो तो उठाना चाहिए। कुशवाहा यहीं नहीं रुके और आगे बोले कि कर्पूरी ठाकुर के समय बूथ लूट की घटना होती थी। वो कहते थे जिस तरह से हमारे लिए रोटी है, इज्जत है उसी तरह से वोट है। इस वोट को कोई लूटना चाहे तो हाथ में अस्त्र-शस्त्र उसे रोकने के लिए उठाना चाहिए।
आज बूथ लूट की घटना तो नहीं है, लेकिन रिजल्ट लूट की जो कोशिश हो रही है। हम कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चलने वाले लोग हैं। अगर ऐसी कोई कोशिश हुई तो हम कहेंगे कि इस साजिश को रोकने के लिए हथियार भी उठाना हो तो उठाना चाहिए। गौरतलब है कि देश के विभिन्न हिस्सों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ छेड़छाड़ किए जाने या इन्हें निजी कारों में ले जाने के वीडियो क्लिप सामने आए हैं। इस कारण विपक्षी दलों में गुस्सा है।
Nirbhaya Gangrape Case : दोषी अक्षय को सताया मौत का डर! फांसी से बचने के लिए दी ये अजीब दलीलें
राज्यसभा में 2000 रुपए के नोट को बंद करने के सवाल पर ऐसा बोले मंत्री अनुराग ठाकुर
भारत ने नागरिकता संशोधन बिल पर USCIRF की टिप्पणी को बताया अनावश्यक और गलत
Daily Horoscope