• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीतीश मंत्रिमंडल में राजद 'बड़े भाई' की भूमिका में रहेगा, हम और कांग्रेस से भी बनेंगे मंत्री

RJD will remain in the role of elder brother in Nitish cabinet, we and Congress will also become ministers - Patna News in Hindi

पटना । बिहार में पांच दिन पूर्व नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी महागठबंधन सरकार का मंगलवार को विस्तार होगा। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कैबिनेट के 30 से अधिक मंत्री शपथ ले सकते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में राजद का दबदबा रहने की उम्मीद है। मंत्रिमंडल में कांग्रेस और जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के भी शामिल होने की उम्मीद है। मंत्रिमंडल में राजद की ओर से लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को फिर से जगह मिलने की पूरी संभावना है, जबकि आलोक मेहता और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा है। राजद कोटे से कार्तिक कुमार और समीर महासेठ के भी मंत्रिमंडल में शामिल होने की उम्मीद है। इधर, जदयू की बात करें तो माना जा रहा है कि राजग में शामिल जदयू कोटा के मंत्रियों में ज्यादा फेरबदल की उम्मीद नहीं है। विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, लेसी सिंह, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
कांग्रेस की ओर से अफाक अहमद और मुरारी गौतम के नाम की चर्चा है। हालांकि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मंत्रिमंडल में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से नाराजगी है। कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्रिमंडल में पांच पद की मांग कर रहे हैं।
इधर निर्दलीय सुमित कुमार सिंह और हम की ओर से संतोष सुमन का मंत्री बनना तय माना जा रहा है।
मंत्रिमंडल में विभागों की बात की जाय तो सूत्रों का दावा है कि पिछली सरकार में भाजपा के कोटे वाले विभाग राजद को मिल सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष के लिए भी राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RJD will remain in the role of elder brother in Nitish cabinet, we and Congress will also become ministers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nitish kumar, congress, rjd, jitan ram manjhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved