• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

22 साल पुराने हत्याकांड में पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद

पटना। 22 साल पुराने हत्या के मामले में हजारीबाग कोर्ट ने आरजेडी के नेता एवं पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि प्रभुनाथ सिंह पर अशोक सिंह की हत्या का आरोप है। वहीं प्रभुनाथ सिंह के भाई दीनानाथ सिंह और पूर्व मुखिया रितेश सिंह को भी कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सजा का ऐलान किया। ज्ञातव्य है कि कोर्ट ने प्रभुनाथ सिंह को 18 मई को दोषी करारा देते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था और आज कोर्ट ने फैसला सुनाया है। क्या है मामला: 3 जुलाई 1995 में मशरख विधानसभा क्षेत्र से विधायक अशोक सिंह की हत्या कर दी गई थी। अशोक सिंह की हत्या पटना में उनके सरकारी आवास पर की गई थी। इस हत्याकांड में आरोपी प्रभुनाथ सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था। प्रभुनाथ सिंह को हराकर ही अशोक सिंह मश्रख से विधायक बने थे। पहले प्रभुनाथ सिंह को छपरा जेल में रखा गया था लेकिन छपरा जेल में प्रभुनाथ सिंह के रहते कानून व्यवस्था बिगड रही थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RJD Leader Prabhunath Singh gets Life Sentence in 22 yr old Murder Case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rjd leader prabhunath singh, life sentence to rjd leader, 22 yr old murder case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved