• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

RJD प्रमुख लालू प्रसाद किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार पटना पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत

RJD chief Lalu Prasad reaches Patna for the first time after kidney transplant, grand welcome - Patna News in Hindi

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद शुक्रवार को काफी दिनों के बाद पटना पहुंचे हैं। सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वे स्वदेश लौटने के बाद दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वे पहली बार पटना पहुंचे हैं। राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद दोपहर के बाद अपने बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली से पटना लौटे। पटना अवाई अड्डे पर उनके पुत्र और मंत्री तेजप्रताप यादव पहले से ही मौजूद थे। पटना हवाई अड्डा पहुंचने के बाद कड़ी संख्या में जुटे राजद समर्थकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उन पर समर्थकों द्वारा फूल बरसाए गए और उनके समर्थन में जमकर नारे लगाए गए। इस दौरान लालू भी हाथ उठाकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकारते रहे। पटना हवाई अड्डा से कार पर सवार होकर वे सीधे अपने आवास निकल गए।
पटना के कई स्थानों पर लालू प्रसाद के बिहार आने पर उनके स्वागत में बैनर, पोस्टर लगाए गए हैं।
लालू प्रसाद का सिंगापुर में पिछले साल पांच दिसंबर को किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। इसके बाद वे इस साल फरवरी में सिंगापुर से स्वदेश लौट आए थे, लेकिन वे दिल्ली में ही अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे थे।
लालू प्रसाद के बिहार लौटने को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि वे महागठबंधन में शामिल घटक दलों के नेताओं से मिलेंगे। उनके नीतीश कुमार से भी मुलााकत की संभावना व्यक्त की जा रही है।
बताया जा रहा है कि लालू बहुत दिनों तक पटना में नहीं रहेंगे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रूटीन चेकअप के लिए उन्हें फिर मई महीने में सिंगापुर जाना है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RJD chief Lalu Prasad reaches Patna for the first time after kidney transplant, grand welcome
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna, rashtriya janata dal rjd, lalu prasad yadav, लालू प्रसाद, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved