• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में गणतंत्र दिवस की धूम, गांधी मैदान में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

Republic Day Celebrated with Pomp and Show in Bihar; Governor Hoists Tricolor at Gandhi Maidan - Patna News in Hindi

पटना । बिहार में गणतंत्र दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। यहां राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरंगा फहराया। झंडा फहराने के बाद राज्यपाल ने लोगों को संबोधित किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य और देश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत राज्य मंत्रिपरिषद के कई सदस्य एवं राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। झंडा फहराने के बाद पुलिस, होमगार्ड और अन्य बलों की टुकड़ियों की भव्य परेड निकाली गई और अपने अनुशासन और समर्पण का प्रदर्शन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह दिवस भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर सपूतों को स्मरण करने का भी अवसर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लोकतंत्र के उत्सव को मनाने तथा हमारे संविधान में निहित विचारों एवं मूल्यों को संजोने का अवसर है। हमारा गणतंत्र लोकतांत्रिक मूल्यों एवं भारतीय संविधान के प्रति अखंड निष्ठा तथा हमारी अनेकता में एकता की भावना का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी आज़ादी, एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। राज्य में आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा पूरे बिहार में गणतंत्र दिवस मनाए जाने के समाचार मिल रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Republic Day Celebrated with Pomp and Show in Bihar; Governor Hoists Tricolor at Gandhi Maidan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gandhi maidan, republic day, bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved