• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकालना महज नाटक: जीतन राम मांझी

Removing Tej Pratap from party and family is just a drama: Jitan Ram Manjhi - Patna News in Hindi

पटना । केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेज प्रताप यादव मामले में कहा कि लालू यादव का तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला जाना एक नाटक है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव की जब ऐश्वर्या के साथ शादी हुई थी, उस समय भी तेज प्रताप किसी लड़की के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इसके बावजूद तेज प्रताप की शादी ऐश्वर्या से कर दी गई। यह लालू यादव की बड़ी गलती थी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि इसके बाद ऐश्वर्या के साथ मारपीट की गई और उसे अपमानित करके घर से निकाल दिया गया। ऐश्वर्या दारोगा प्रसाद राय की पोती है। सवालिया लहजे में केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि जब ऐसा काम किया गया था, उस समय लालू यादव का जमीर कहां चला गया था? उन्होंने कहा, "अब तेज प्रताप यादव को परिवार से निकालकर लालू यादव नाटक कर रहे हैं। अभी कोर्ट में कुछ फैसला आने वाला है। संभवतः ऐश्वर्या के पक्ष में होने वाला है। इस आशंका से ग्रसित होकर लालू यादव ने एक रास्ता निकाला है, जिससे तेज प्रताप के नाम से नामी-बेनामी संपत्ति का ज्यादा हिस्सा ऐश्वर्या को न मिले। इसलिए उनको परिवार से निकाल दिया गया है। जब फैसला आएगा तो कह दिया जाएगा तेज प्रताप के पास कुछ नहीं है। ऐश्वर्या को कुछ नहीं मिलेगा।"
उल्लेखनीय है कि लालू यादव ने 25 मई को अपने 'एक्स' हैंडल पर लिखा था, "निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।"
उन्होंने आगे कहा था, "अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सार्वजनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है।"
बता दें कि पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव पहले से शादीशुदा हैं। तेज प्रताप यादव की शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी। हालांकि, दोनों के बीच तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में अचानक एक महिला के साथ तेज प्रताप की तस्वीर वायरल होने के बाद खलबली मच गई है और उसके बाद लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Removing Tej Pratap from party and family is just a drama: Jitan Ram Manjhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jitan ram manjhi, tej pratap, family, drama, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved