• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

RLSP अध्यक्ष कुशवाहा ने हार मानी, कहा : जनता का निर्णय सर आंखों पर

Rashtriya Lok Samta Party leader Upendra Kushwaha accepts his defeat - Patna News in Hindi

पटना| लोकसभा चुनाव की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में मिली भारी बढ़त और महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के बुरी तरह पिछड़ने के बाद रालोसपा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने हार स्वीकार कर ली है।

कुशवाहा ने इस चुनाव में दो सीटों पर चुनाव लड़ा था, परंतु दोनों सीटों पर वह बड़े अंतर से पिछड़ते जा रहे हैं। कुशवाहा ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि जनता का निर्णय सर आंखों पर।

उन्होंने ट्वीट किया, "महागठबंधन, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के लिए किसी पर आरोप लगाने के बजाए आत्म-मंथन करने का समय है। यह जीत किसी उम्मीदवार या राज्य सरकार में सत्तासीन नेताओं की नहीं, जनता के नब्ज को विपक्ष के नेताओं द्वारा सही से नहीं समझ पाने का नतीजा है।"

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने हार की समीक्षा करने की बात करते हुए लिखा, "आगे की लड़ाई के लिए चुनाव परिणाम की समीक्षा करते हुए ठोस और गंभीर रणनीति की आवश्यकता है। बिना समय गंवाए हमें इस ओर बढ़ना है। जनता का निर्णय सर आंखों पर।"

उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में कुशवाहा ने राजग छोड़कर महागठबंधन का दामन थाम लिया था। महागठबंधन की ओर से रालोसपा के हिस्से पांच सीटें आई थीं।

(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rashtriya Lok Samta Party leader Upendra Kushwaha accepts his defeat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashtriya lok samta party, leader upendra kushwaha, upendra kushwaha, rlsp, upa, lok sabha election 2019, lok sabha chunav 2019, general election 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved