पटना। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख रामविलास पासवान ने यहां शुक्रवार को आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जब किसी भी वर्ग का हिस्सा नहीं छीना जा रहा है, तो इसका विरोध क्यों किया जा रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पटना के पत्रकारों से चर्चा के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर इशारों ही इशारों में निशाना साधते हुए पासवान ने कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हें आने वाले समय में जनता उखाड़ देगी।
पासवान ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में सामान्य वर्ग के गरीबों को जो आरक्षण दिया गया था, वह ‘लॉलीपाप’ था, जबकि इसबार पूरी कानूनी प्रक्रिया को ध्यान में रखकर इसका निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि लोजपा प्रारंभ से ही इसकी पक्षधर रही है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजद आगामी लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। उन्होंने दावा किया कि आरक्षण विधेयक का लगातार विरोध करने से बिहार में महागठबंधन विभाजित हो सकता है।
कोरोना टीकाकरण से संबंधित नहीं हैं कर्नाटक, यूपी में हुई मौत - स्वास्थ्य मंत्रालय
लाल किले में मृत कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 26 जनवरी तक पर्यटकों के लिए रहेगा बंद
बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने सवाल क्या पूछे, राहुल गांधी भाग गए - जावडेकर
Daily Horoscope