पटना। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि हम गठबंधन के सारे लोग मिलकर पहले लोकसभा चुनाव और फिर बिहार चुनाव में जीतने जा रहे हैं। हम सब मिलकर आपके अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। अब गठबंधन की सरकार बनेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राहुल गांधी ने कहा, 'मैंने उत्तर प्रदेश में कहा था कि कांग्रेस बैकफुट पर नहीं खेलेगी बल्कि फ्रंट फुट पर खेलेगी। तेजस्वी और लालू जी के साथ फ्रंट फुट पर खेलकर कांग्रेस छक्का मारेगी।' तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'तेजस्वी जी युवा नेता है, काम करके दिखाते हैं। झूठ नहीं बोलते हैं और हम सब मलिकर इज्जत से, प्यार से, एक साथ लोकसभा में और उसके एकदम बाद विधानसभा में गठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं।'
गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह ही नीतीश कुमार भी लम्बे-लम्बे झूठें वादें करते हैं। देश के किसानों को मोदी सरकार ने 17 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से दिया है। यह किसानों का अपमान है। नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। पटना में कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने कांग्रेस की जनआंकाक्षा रैली को सम्बोधित करते हुए कही।
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी कहते हैं कि हर आदमी को 15 लाख देंगे,लेकिन यहां कोई ऐसा है जिसे मिला है। उन्होंने कहा कि बिहार में विपक्ष की सरकार आने वाली है। इसके गहरे कारण हैं, मोदी जी जहां जाते हैं बड़े बड़े वादे कर जाते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बजट में मोदी सरकार ने बड़ी घोषणा की। भाजपा के नेताओं ने कहा कि ऐतिहासिक निर्णय लिया है, और पांच मिनट तक उन्होंने धड़ा धड़ ताली बजाई। किसानों के लिए उन्होंने ऐतिहासिक काम किया, मोदी जी यू ताली बजा रहे हैं। पता है क्या ऐतिहासिक काम किया, किसानों 17 रुपये दिए और किसान के परिवार के लिए दिन के साढ़े तीन रुपये दिन के दिए...तो मोदी जी की सरकार ने किसानों को ये दिए और भाजपा के मंत्री धड़ा-धड़ संसद में ताली बजाते हैं।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope