• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज, पटना डीएम ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कीं

Preparations for the formation of a new government in Bihar intensify, Patna District Magistrate cancels leave for all officials - Patna News in Hindi

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब राज्य में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 20 नवंबर को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसी बीच प्रशासनिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह को सुचारू और सुरक्षित ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से पटना के जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। डीएम की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के पश्चात नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता पड़ेगी। डीएम पटना ने स्पष्ट किया कि 20 नवंबर तक जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक स्तर के अधिकारी अवकाश पर नहीं जा सकेंगे। आदेश में कहा गया कि यदि किसी अधिकारी को विशेष परिस्थिति में अवकाश की आवश्यकता होती है, तो वे वरीय प्रभारी के माध्यम से स्पष्ट कारण बताते हुए आवेदन जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। अनुमति मिलने के बाद ही अधिकारी मुख्यालय छोड़ सकेंगे।
दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की प्रशासनिक कमी या सुरक्षा चूक से बचने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया। समारोह में बड़ी संख्या में नेता और आम जनता शामिल होंगे, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने की आवश्यकता है।
इससे पहले, सीएम नीतीश कुमार सोमवार को राजभवन पहुंचे और 19 नवंबर को विधानसभा विघटित करने के लिए मंत्रिमंडल की अनुशंसा वाला पत्र सौंपा।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का शानदार प्रदर्शन रहा। भाजपा ने बिहार की 243 सीटों में से सबसे ज्यादा 89 सीटें जीती हैं। वहीं सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड को 85 सीटें मिली हैं। एनडीए में शामिल चिराग पासवान की पार्टी को 19 सीटें मिली हैं। राज्य में लोजपा (रामविलास) ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 19 उसके खाते में आई हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Preparations for the formation of a new government in Bihar intensify, Patna District Magistrate cancels leave for all officials
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna district magistrate, patna, government, bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved