• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Chandrayaan 2 पर राजनीति, कांग्रेस ने किया ट्वीट तो गिरिराज ने यूं ली चुटकी

पटना। भारत ने सोमवार को ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) की लॉन्चिंग कर दी। देश को कोई भी उपलब्धि हासिल होते ही राजनीति शुरू हो जाती है और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। कांग्रेस (Congress) इशारों-इशारों में इसका श्रेय लेना चाह रही थी, तो भाजपा (BJP) को यह बात नहीं जंची और उसने हाथों-हाथ ही व्यंग्यात्मक लहजे में पलटवार कर दिया।

कांग्रेस ने चंद्रयान की लॉन्चिंग के तुरंत बाद ट्विटर पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और वैज्ञानिकों की एक फोटो पोस्ट की। साथ ही लिखा कि यह सही मौका है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के दूरदर्शी कदम को याद किया किया जाए, जब उन्होंने 1962 में इनकोस्पार की स्थापना के माध्यम से स्पेस रिसर्च की शुरुआत की।

बाद में यही इसरो बना। कांग्रेस ने एक और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का उल्लेख करते हुए ट्वीट में यह भी लिखा कि यह भी याद करने का समय है कि चंद्रयान-2 प्रोजेक्ट को वर्ष 2008 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने पास किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Politics on chandrayaan 2, Giriraj Singh counter attacks on congress tweet
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandrayaan 2, giriraj singh, congress, bjp, jawahar lal nehru, manmohan singh, twitter, chandrayaan 2 launching, चंद्रयान 2, गिरिराज सिंह, कांग्रेस, जवाहर लाल नेहरू, मनमोहन सिंह, ट्विटर, चंद्रयान 2 लॉन्चिंग, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved