• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

युवा चौपाल में सियासी मंथन, तेजस्वी के नेतृत्व में चुनावी रणनीति पर मंथन

Political churning in Yuva Chaupal, brainstorming on election strategy under the leadership of Tejashwi - Patna News in Hindi

पटना। शहर के मिलर हाई स्कूल में आज युवा चौपाल का आयोजन किया गया, जहां बिहार के कोने-कोने से आए युवाओं ने अपनी बातें तेजस्वी यादव के समक्ष रखीं। इस दौरान आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर गहन चर्चा हुई, जिसमें सरकार को मजबूती से पेश करने की रणनीति बनाई गई। चौपाल में राजद के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जो तेजस्वी यादव के आने का इंतजार कर रहे थे। युवा मंच पर बारी-बारी से अपनी राय रख रहे हैं और रोजगार, शिक्षा व विकास जैसे मुद्दों पर अपनी चिंताएं जता रहे हैं। इस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा रोजगार और सरकारी नौकरियों को लेकर हो रही है। युवा आशान्वित हैं कि अगर तेजस्वी यादव की सरकार बनती है, तो उन्हें रोजगार और नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। इसी मुद्दे को केंद्र में रखते हुए राजद युवा नेताओं ने सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए और आगामी चुनाव के लिए मजबूत रणनीति पर मंथन किया।
क्या होगा चौपाल का असर?
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस चौपाल के जरिए राजद युवा मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रही है। बिहार की राजनीति में युवा वोट बैंक अहम भूमिका निभाता है, और तेजस्वी यादव इसे अपनी ताकत बनाना चाहते हैं। इस आयोजन से यह भी संकेत मिल रहा है कि चुनाव से पहले राजद जनता से जुड़े मुद्दों को धार देने की तैयारी कर रही है।
अब देखना होगा कि यह युवा चौपाल कितनी असरदार साबित होती है और राजद की चुनावी रणनीति को कितना मजबूती मिलती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Political churning in Yuva Chaupal, brainstorming on election strategy under the leadership of Tejashwi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: political, churning, yuva chaupal, brainstorming, tejashwi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved