• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजधानी पटना में डॉक्टर्स की हड़ताल से मरीज परेशान

Patients troubled by doctors strike in the capital Patna - Patna News in Hindi

पटना। डॉक्टर्स की हड़ताल के कारण अस्पतालों में आए मरीज और उनके परिजन गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। बिहार के अलग-अलग जिलों से आए मरीज सुबह से ही पर्ची कटवाने के लिए लाइन में खड़े थे, लेकिन मेडिकल सेवाएं बंद होने के कारण उनका इलाज नहीं हो पाया। एक मरीज, जो दूरदराज के इलाके से आए थे, ने कहा कि उनकी तबीयत काफी खराब है, लेकिन अस्पताल में इलाज की कोई सुविधा नहीं मिल रही है। वहीं, एक अन्य मरीज के परिजन, जो अपने पोते के इलाज के लिए आए थे, काफी गुस्से में नज़र आए। उन्होंने कहा, "कोलकाता की घटना का पटना में बंद से क्या संबंध है? हमें यहां इलाज की जरूरत है।" इस घटना पर एक और मरीज के परिजन ने कहा, "कोलकाता में जो हुआ, वह बेहद गलत है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए, लेकिन इसका असर दूसरे शहरों में मरीजों की परेशानियों पर नहीं पड़ना चाहिए।"
इस हड़ताल के कारण मरीजों और उनके परिजनों में आक्रोश है और वे जल्द से जल्द चिकित्सा सेवाएं बहाल होने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Patients troubled by doctors strike in the capital Patna
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patients, troubled, doctors, strike, capital, patna, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved