• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'हम' का 23 फरवरी को पंचायत स्तरीय सम्मेलन, राज्यभर से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे : मांझी

Panchayat level conference of Hum on 23rd February, thousands of workers from across the state will reach: Manjhi - Patna News in Hindi

पटना । लोकसभा चुनाव से पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पटना में 23 फरवरी को पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इसमें राज्यभर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का जुटान होगा। सम्मेलन में पार्टी के कार्यकर्ता एनडीए को लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत दिलाने का संकल्प लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि दलित और मांझी समाज के लोग वोट देने से वंचित रह जाते हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से दलित और वंचित समाज के लोगों को वोट के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और ऐसे में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव का जिला-जिला घूमना, उनकी अपरिपक्वता को दर्शाता है।
उन्होंने तेजस्वी को अनुभवहीन नेता बताते हुए कहा कि वे सड़कों पर घूम-घूमकर घटिया राजनीति कर रहे हैं। देश का विपक्ष दिशाहीन है। गरीबों को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने और चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव देश और बिहार के लिए अति महत्वपूर्ण है, ऐसे में एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी, जिसमें बिहार के परिदृश्य में हम पार्टी की भूमिका भी निर्णायक होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Panchayat level conference of Hum on 23rd February, thousands of workers from across the state will reach: Manjhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panchayat, patna, hindustani awam morcha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved