पटना। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार की कार्यवाही भी विपक्ष के हंगामे के बाद दिन के दो बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्षी सदस्य केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का दुरुपयोग कर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को फंसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही कांग्रेस, राजद और वामपंथी दलों के सदस्य हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कई बार विपक्षी सदस्यों को अपने स्थान पर बैठने और प्रश्नोत्तर काल के बाद इस मामले को उठाने का अनुरोध किया परंतु जब सदस्य हंगामा करते रहे तब अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
सदन के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए कांग्रेस विधायक रामदेव राय ने कहा कि सीबीआई सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंडिया हो गई है। लोकतंत्र षड्यंत्र में बदल गया है। विपक्षी नेताओं को बोलने नहीं दिया जा रहा है।
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope