• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बीजेपी भगाओ-देश बचाओ रैली में दिखी विपक्षी एकता, मोदी-नीतीश को यूं घेरा

पटना। महीनेभर से चर्चित ‘बीजेपी भगाओ-देश बचाओ’ महारैली में रविवार को विपक्षी दलों ने केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जेडीयू के बागी नेता शरद यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और विपक्षी एकजुटता पर बल दिया। पटना के गांधी मैदान में हुई महारैली में अपने आधे घंटे के भाषण में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव महागठबंधन के पुराने साथी पर बरसते नजर आए। लालू ने छात्र राजनीति के दिनों को याद करते हुए कहा, नतीश को मैं जानता हूं, इसे मैंने तैयार किया था। यह एनडीए के साथ जितने समय तक रहे, लेकिन यह हमारा प्रोडक्ट है। नीतीश कुमार को हमने सींचा था। शरद यादव ने दिल्ली में मंत्री बनवाया। वह आदमी कहता है कि हमने लालू को बनाया। ये तो इंजिनियरिंग कॉलेज का स्टूडेंट था, कहीं एक कमरे में रहता होगा। आपातकाल के दौरान मीसा कानून के तहत हम गिरफ्तार हुए। नीतीश का कहीं अता पता नहीं था। इसका कोई सिद्धांत नहीं। बिहार में महागठबंधन टूटने से नाराज लालू ने कहा, नीतीश ने मनमानी की। हमने कहीं हस्तक्षेप नहीं किया। तेजस्वी यादव जब काम करने लगा तो इन्हें जलन होने लगी। तेजस्वी नहीं होता तो बिहार में कई काम रुक जाते। लालू ने राष्ट्रपति चुनाव का भी जिक्र किया और कहा कि नीतीश ने महागठबंधन में रहते हुए बिहार की बेटी को वोट नहीं दिया। लालू ने सृजन घोटाले को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट जज की निगरानी में हो। परिवार पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि उनके पास जो भी संपत्ति है वह जनता के सामने है। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सीबीआई छापेमारी को लेकर लालू ने कहा, नीतीश जब बीमार पड़े तो समझो खतरनाक काम में लगा है। इस बार भी बीमार पड़ा, बोला बहुत फीवर है। हम समझ गए दूरी बना रहा है। हम रांची में थे सीबीआई कोर्ट में हमें राबड़ी जी ने फोन किया कि सीबीआई के 41 अधिकारी आए हैं छापेमारी कर रहे हैं। नीतीश कुमार उससे पहले चला गया राजगीर। बिना राज्य सरकार की इजाजत के सीबीआई नहीं आ सकती। लालू ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में बाढ़ आई नहीं है बल्कि गबन करने के लिए लाई गई है। बड़ी संख्या में उमड़े समर्थकों को धन्यवाद देते हुए लालू ने कहा, फासीवादी और सांप्रदायिक शक्ति को गद्दी से उतारने के लिए हमने मन को कचोट कर महागठबंधन किया था। हो चुकी बीजेपी को भगाने की शुरुआत:ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को भगाना है, क्योंकि आज देश खतरे में है। इस रैली से भाजपा को भगाने की शुरुआत हो चुकी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन तोडऩे का दोषी ठहराते हुए ममता ने कहा, माल महाराजा का और मिर्जा खेले होली। लालूजी के नाम पर वोट मिला और नीतीश कुमार ने सरकार बना ली भाजपा के साथ। आने वाले दिनों में जनता इसका हिसाब लेगी। उन्होंने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,जब नसबंदी के चलते इंदिरा गांधी की सरकार जा सकती है, तो नोटबंदी के चलते भाजपा की सरकार भी जाएगी। आज भारत में एक ऐसी सरकार है, जो कहती है कि कोई भी थोड़ी सी आवाज निकाले तो उसे जेल में ठूंस दो। हमने भी कह दिया है कि देखते हैं तुम्हारे पास कितनी जेल हैं। उन्होंने कहा, मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूर-ए-खुदा होता है।
जुमलों से नहीं चलता लोकतंत्र:शरद
जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि लोकतंत्र जुमलों से नहीं, सच्ची बोली से चलता है। नीतीश कुमार ने भले ही बिहार में महागठबंधन से नाता तोड़ लिया, लेकिन अब देश में महागठबंधन बनेगा। शरद ने कहा कि आज देश की हालत बहुत खराब है, इसे बदलना है। मैंने कई लोगों को मुख्यमंत्री बनाया, कई लोगों को सांसद, नेता बनाया, लेकिन कभी खुद कुर्सी पर बैठने की लालसा नहीं रही। मैंने उनकी खिदमत की है, लेकिन गरीबों की सेवा करना कभी नहीं छोड़ा। जनता से बड़ा तो कोई मालिक नहीं है। हमें 70 साल के हो चुके आजाद भारत को पांच साल में बदलना है।
अखिलेश ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को डिजिटल इंडिया की पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा ने देश के किसानों और गरीबों को पीछे कर दिया। पीएम मोदी ने कहा था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा, आतंकवाद खत्म हो जाएगा। हम बिहार की जनता से पूछना चाहते हैं कि आखिर कोई फायदा हुआ। पैसा काला-सफेद नहीं होता। लेन-देन के तरीके से होता है। अखिलेश ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डीएनए वाला चाचा बताते हुए कहा कि आज बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता बाढ़ से त्रस्त है। अब पैकेज भी दे दिया जाएगा। परंतु उन लोगों के लिए क्या होगा जिनकी जान चली गई और गाय और भैंस की मौत हो गई।
कांग्रेस ने नीतीश पर साधा निशाना

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Opposition unity reflects in BJP bhagao-desh bachao rally, Modi-Nitish were main target
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna rally, bjp bhagao desh bachao rally, rjd supremo, lalu prasad yadav, west bengal chief minister, mamta banerjee, rebel leader of jdu, sharad yadav, former uttar pradesh chief minister, akhilesh yadav, rajya sabha opposition leader, ghulam nabi azad, modi-nitish were main target, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved