• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार विधानसभा परिसर में पटना छात्रावास में छात्रा की मौत को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन

Opposition Protests in Bihar Assembly Premises Over Students Death in Patna Hostel - Patna News in Hindi

पटना । बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। 27 फरवरी तक चलने वाले इस सत्र में कुल 19 बैठकें होंगी। सत्र के प्रारंभ होने से पहले ही विपक्ष ने अपने तेवर दिखाते हुए पटना के छात्रावास में एक छात्रा की मौत को लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विधायक कमरुल होदा बड़ा पोस्टर लेकर परिसर पहुंचे और छात्रा की मौत के मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बच्ची को न्याय मिलना चाहिए। आरोपी सरेआम घूम रहा है और सरकार चुप्पी साधे हुए है। इधर, राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि नीट की छात्रा की मौत के मामले में चाहे कोई भी दोषी हो, उसको फांसी की सजा मिलनी चाहिए। सजा नहीं मिलेगी तो प्रदेश की बहू-बेटियों के साथ ऐसा ही होता रहेगा। उन्होंने कहा कि नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुए मामले में अब तक न्याय नहीं मिल पाया है, सरकार कटघरे में है। सरकार अगर कटघरे में है तो सरकार को जवाब देना चाहिए।
इधर, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने छात्रा की मौत पर विपक्ष के आरोपों को लेकर कहा कि सरकार इस मामले को लेकर संवेदनशील है। मैं खुद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चुका हूं। उनकी मांग सीबीआई से जांच कराने की थी। इसके लिए सरकार ने पूरे मामले को सीबीआई जांच को सौंपने की अनुशंसा की है। सीबीआई जांच करेगी और बच्ची को न्याय मिलेगा, सत्य उजागर होगा।
उन्होंने कहा कि हमारी मंशा साफ है कि बच्ची को न्याय मिले और जो भी दोषी हो, उसे सजा मिले। उन्होंने साफ कहा कि कोई भी आरोपी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। बजट सत्र के दौरान कल यानी मंगलवार को वित्त मंत्री प्रदेश का बजट पेश करेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Opposition Protests in Bihar Assembly Premises Over Students Death in Patna Hostel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna, bihar assembly, opposition, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved