• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक तरफ तो RSS हिन्दू समाज, हिन्दुत्व एवं सनातन धर्म का रक्षक बनता है और दूसरी तरफ भक्षक वाला काम करता है : गहलोत

On one hand, the RSS poses as the protector of Hindu society, Hindutva, and Sanatan Dharma, and on the other hand, it acts as a predator - Ashok Gehlot, Former Chief Minister, Rajasthan - Patna News in Hindi

- लखनऊ में दलित बुजुर्ग को RSS कार्यकर्ता द्वारा पेशाब चटाने की घटना पर बयान पटना। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में RSS कार्यकर्ता द्वारा एक दलित बुजुर्ग को पेशाब चटाने की घटना की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेहद कड़ी निंदा की है। गहलोत ने कहा कि यह अब जगजाहिर हो गया है कि BJP और RSS के मन में दलितों के प्रति कितनी घृणा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में RSS कार्यकर्ता द्वारा दलित बुजुर्ग को पेशाब चटाने की घटना शर्मनाक एवं बेहद निंदनीय है। भाजपा-RSS दलितों से केवल वोट बटोरना चाहती है, उन्हें सुरक्षित वातावरण देना नहीं चाहती। गहलोत ने कहा कि एक तरफ तो RSS हिन्दू समाज, हिन्दुत्व एवं सनातन धर्म का रक्षक बनता है और दूसरी तरफ भक्षक वाला काम करता है। कई जगह इनके कार्यकर्ता दलितों, पिछड़ों एवं आदिवासियों के साथ इस तरह का बर्ताव करते हैं। यदि ये सच में हिन्दू धर्म की भावना का पालन करते हैं तो RSS का देशभर में टॉप एजेंडा होना चाहिए कि कैसे जातिगत भेदभाव एवं छुआछूत को खत्म किया जाए और हीनभावना समाप्त की जाए।
भाजपा शासन में लगातार दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर श्री गहलोत ने कहा कि चाहे दलित चीफ जस्टिस हों या एक आम दलित बुजुर्ग, भाजपा के शासन में कोई सुरक्षित नहीं है। दलितों के विरुद्ध अत्याचारों में भाजपा शासित राज्य सबसे आगे हैं।
यह उल्लेखनीय है कि NCRB रिपोर्ट के मुताबिक दलितों के विरुद्ध अत्याचार के सबसे अधिक मुकदमे भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए हैं। वर्ष 2023 में दलितों के विरुद्ध अपराध के 15,130 मुकदमे उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए। कुछ दिन पूर्व ही रायबरेली में श्री हरिओम वाल्मीकि की जघन्य तरीके से हत्या की गई थी। भाजपा शासित हरियाणा में ADG स्तर के एक दलित IPS अधिकारी ने जातिगत भेदभाव का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-On one hand, the RSS poses as the protector of Hindu society, Hindutva, and Sanatan Dharma, and on the other hand, it acts as a predator - Ashok Gehlot, Former Chief Minister, Rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rss, hindu society, hindutva, sanatan dharma, chief minister, rajasthan, अशोक गहलोत, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved