• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विपक्षी एकता पर नीतीश ने कहा- 'सभी लोग एकजुट होने के लिए तैयार'

Nitish said on opposition unity – everyone is ready to unite - Patna News in Hindi

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली में विभिन्न दलों के नेताओं से मिलकर गुरुवार को पटना लौटे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को विपक्षी एकता को लेकर कहा कि एकजुटता को लेकर हम सभी लोगों की बात हो गई है। सभी लोग एकजुट होने के लिए तैयार हैं। आगे भी अन्य लोगों से बातचीत होगी। बहुत जल्द ही सारी बातें सामने आ जायेंगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग एक साथ आयें, फिर सब साथ बैठकर आगे की रणनीति तय करेंगे। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती समारोह के अवसर पर जदयू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, बिहार में सभी विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र में इन दिनों जिनको मौका मिला है वह काम की बजाय सिर्फ अपना प्रचार करने में लगे हुये हैं। इतिहास बदलने की कोशिश हो रही है। विभिन्न राज्यों के विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने देश में पहली बार बिहार में पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के हर तबके को आगे बढ़ाने के लिए बिहार में काफी काम किये गये हैं। पहले बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या काफी कम थी। हम लोगों ने स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ाने का काम किया जिसके कारण अब बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़कर 10 लाख से ज्यादा हो गई है, जिससे 1 करोड़ 30 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी सात पार्टी एक साथ हैं और सबने यह तय किया है कि अब बिहार में शिक्षकों की सरकारी बहाली की जायेगी। इसी वर्ष बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली की जायेगी। अब शिक्षक सरकारी नौकरी में आयेंगे। कुछ लोग सरकारी शिक्षक की बहाली पर अनाप-शनाप बोलने में लगे हुए हैं। पहले से जो शिक्षक हैं उनकी भी आमदनी बढ़ाई जायेगी ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग बाबा साहब के संविधान को मानकर चलते हैं। कुछ लोग साथ आए, अलग हुए फिर साथ आए और अलग हुए लेकिन वर्ष 2005 से 2015 तक जो भी विकास के कार्यक्रम किये गये, हमारे द्वारा ही किये गये। सात निश्चय योजना को अमलीजामा पहनाया गया। जो हमारे साथ रहे उन्होंने भी इन विकास योजनाओं की खुलकर प्रशंसा की। किसी को भ्रम में रहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि यदि आप अपना वोट भाजपा को देंगे तो अपना नाश करेंगे और उनके खिलाफ वोट करेंगे तो अपना विकास करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज कल हर चीज पर नियंत्रण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी मेरे लिए नारा मत लगाइए। हम सभी को एकजुट करने में लगे हुए हैं। आप सभी एकजुट रहें। सब लोग एक-दूसरे का साथ दें। हम सभी सात पार्टियां मिलकर बिहार को आगे बढ़ा रहे हैं। देश को आगे बढ़ाने के लिए अनेक दल एकजुट हो रहे हैं। सब लोग एकजुट हो जायेंगे तो देश आगे बढ़ेगा और गरीबी दूर होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish said on opposition unity – everyone is ready to unite
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna, bihar, chief minister, nitish kumar, bharat ratna, babasaheb dr bhimrao ambedkar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved