पटना। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जयनारायण प्रसाद निषाद का सोमवार की सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर के बाद बिहार में शोक की लहर है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निषाद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
निषाद के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि दिल्ली के मैक्स अस्पताल में सोमवार को निषाद ने अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले ही इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार हाजीपुर में गंगा तट पर मंगलवार को किया जाएगा।
बिहार के हाजीपुर के रहने वाले निषाद पांच बार लोकसभा सदस्य चुने गए तथा 1996 से 1998 तक केंद्रीय राज्य मंत्री रहे।
निषाद के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताते हुए उन्हें राजनीति में अपनी सुचिता और सरल हृदय के लिए जाने जाना वाला व्यक्ति बताया।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope