• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीतीश कुमार ने 18 विभागों के 1,555 करोड़ रुपये की 132 योजनाओं का किया उद्घाटन

Nitish Kumar inaugurated 132 schemes worth Rs 1,555 crore of 18 departments. - Patna News in Hindi

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा क्रियान्वित 18 विभागों की 1,555 करोड़ रुपये की 132 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं 16 विभागों के 1,321 करोड़ रुपये की 110 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित होकर रिमोट के जरिए इन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे। एनडीए की सरकार में राज्य में कई आईकॉनिक भवन बनाए गए हैं। बिहार संग्रहालय, सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र, सरदार पटेल भवन, महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र गया, बिहार सदन (नई दिल्ली), प्रकाश पुंज, ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय दरभंगा, 2,000 क्षमता के मोतिहारी एवं बेतिया में सभागार, प्रशासनिक प्रशिक्षण केंद्र गया जैसे कई महत्वपूर्ण भवनों का निर्माण पूर्ण किया गया है।
इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत गुरुवार को बक्सर अभियंत्रण महाविद्यालय के उद्घाटन के साथ ही कुल 31 अभियंत्रण महाविद्यालय भवनों की शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर ली गयी है।
इस समारोह में भोजपुर एवं जहानाबाद स्थित पॉलिटेक्निक भवनों का भी उद्घाटन किया गया है। इसके साथ ही सभी 15 पॉलिटेक्निक भवनों का लक्ष्य भी हासिल कर लिया गया है। कार्यक्रम के दौरान भवन निर्माण विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म की प्रस्तुति दी गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish Kumar inaugurated 132 schemes worth Rs 1,555 crore of 18 departments.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nitish kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved