इधर, जद (यू) के प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाते
हुए कहा है कि तेजस्वी का बयान और रुख यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री पर किए
गए इस हमले में उनकी मिलीभगत है। राजनीति में विरोध करना ठीक है लेकिन इस
तरह हमला करवाना ठीक नहीं। हिंसा के लिए राजनीति में जगह नहीं है। इस तरह
का हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम
उधर, राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र
पूर्वे ने कहा कि जद (यू) को किसी भी काम के लिए राजद पर आरोप लगाने की
पुरानी आदत है। उन्होंने कहा, अगर आप काम नहीं करेंगे तब जनता का आक्रोश
झेलना ही पड़ेगा। अगर जनता अपनी परेशानियां मुख्यमंत्री को बताना चाहती है
तो गलत क्या है। इधर, भाजपा के विधायक नितिन नवीन और कांग्रेस के पूर्व
अध्यक्ष अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री के काफिले पर हुए हमले की निंदा की है।
उल्लेखनीय
है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री के काफिले पर उस समय ग्रामीणों ने
पत्थरबाजी की थी जब वे अपनी विकास समीक्षा यात्रा के क्रम में बक्सर जिले
के डुमरांव प्रखंड के नंदन गांव गए थे। इस घटना में मुख्यमंत्री को चोट
नहीं लगी थी, लेकिन एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope