• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नीतीश ने लालू को किया फोन, तेजस्वी बोले- महागठबंधन में JDU को जगह नहीं

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को फोन कर उनका हाल-चाल पूछा। इसके बाद से ही बिहार में नई राजनीतिक चर्चाओं का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। आपको बता दें कि चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव फिलहाल इलाज के लिए अंतरिम जमानत पर बाहर है और मुंबई के अस्पातल में भर्ती हैं। झारखंड हाई कोर्ट ने लालू यादव की अंतरिम जमानत तीन जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है। आपको बता दें कि बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव का इलाज मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में चल रहा है। यह फोन कॉल जब हुई तो लालू के बेटे और बिहार के पूर्व डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव भी अपने पिता के साथ अस्पताल में मौजूद थे। इस फोन कॉल के बाद इस बात की सुगबुगाहट शुरू हो गई कि क्या एक बार फिर नीतीश आरजेडी के करीब जाने की कोशिशों में जुट गए हैं। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा, यह देर से किया गया कॉल था। उन्होंने बताया कि रविवार को लालू यादव का फिस्टुला ऑपरेशन किया गया। तेजस्वी यादव ने कहा, हैरानी की बात है कि हॉस्पिटल में भर्ती होने के चार महीने बाद नीतीश जी को उनके (लालू यादव) बीमार होने की खबर मिली। मुझे आशा है कि उन्होंने यह महसूस किया होगा कि वे उनसे मिलने वाले अंतिम बीजेपी/एनडीए के नेता हैं। बता दें कि लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी में नीतीश कुमार शरीक हुए थे।
तेजस्वी प्रसाद यादव ने दो टूक कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले को लेकर आरजेडी महागठबंधन के किसी दूसरे दलों के दबाव में भी नहीं आएगा। तेजस्वी यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया और यहां की जनता नीतीश को कभी माफ नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish Kumar calls Lalu Yadav to inquire about his health, Tejashwi says no place for him in RJD
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nitish kumar, lalu yadav, health, tejashwi yadav, rjd, नीतीश कुमार, आरजेडी, लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved