• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमित शाह से जुड़े सवाल पर भड़के नीतीश, बोले : 'अंड-बंड' बोलते रहते हैं, उन्हें बिहार की कोई जानकारी नहीं

Nitish got angry on the question related to Amit Shah - Patna News in Hindi

पटना, । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर आए। उन्होंने झंझारपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर जोरदार निशाना साधा। जबकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति कुछ नरम दिखे। पत्रकारों ने अमित शाह के बिहार दौरे के संबंध में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा तो वह भड़क गए। उन्होंने कहा, ''उन लोगों की बात हम नहीं सुनते। उन्हें (अमित शाह) ना तो बिहार की जानकारी है और ना ही देश के ही बारे में कुछ पता है। वे केवल अंड-बंड बोलते रहते हैं, उनकी पर ध्यान देना हम जरूरी नहीं समझते।'' नीतीश शनिवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बख्तियारपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। नीतीश ने कहा, ''उनकी बातों पर ध्यान मत दीजिए। हम उन लोगों के किसी बात पर ध्यान नहीं देते हैं, क्योंकि वो आते हैं तो अंड-बंड बोलते हैं। उन्‍हें कोई ज्ञान है। बिहार का कितना ज्यादा विकास हुआ है, कितना काम हो रहा है, उन्‍हें कुछ जानकारी है।''
मुख्यमंत्री ने कहा, "बिहार की छोड़िए, देश के बारेे में भी उनके पास कोई जानकारी नहीं है। इन लोगों को तो ऐसे ही बोलने की आदत है, इसलिए वो लोग क्या बयान देते हैं, हम ध्‍यान ही नहीं देते। उन्‍हें केवल अंड-बंड बोलना है तो उसका क्या मतलब है। इसीलिए, उन लोगों का कहीं कोई वैल्यू नहीं है।"
उन्होंने आगे कहा, "अब आजकल वे लोग परेशान हैं, क्‍योंकिहम लोग जब एकजुट हो रहे हैं, तब वो लोग घबराहट में हैं। इंडिया गठबंधन द्वारा कुछ पत्रकारों पर प्रतिबंध लगाए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि "ये सब हमको पता नहीं है।"
उन्होंने हालांकि कहा, "हम तो पत्रकारों के पक्ष में हैं। पत्रकार को जो अच्छा लगेगा, वह लिखेगा। पत्रकारों के विचार पर कहीं नियंत्रण किया जाता। हम लोग आज तक कभी नहीं किए। उनको किसी के खिलाफ लिखने का अधिकार है, तो लिखें। हम किसी के खिलाफ नहीं हैं।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish got angry on the question related to Amit Shah
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nitish kumar, amit shah, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved